चम्पावत: एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का चंपावत कोतवाली में हुआ आयोजन, 100 से अधिक टैक्सी चालकों की विभिन्न प्रकार की जांच की गई
चंपावत। जिला मुख्यालय कोतवाली परिसर में पुलिस विभाग की ओर से एकदिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान यातायात पुलिस की ओर से 100 से अधिक टैक्सी चालकों की विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य से संबंधित अनेक प्रकार की जांच की गई। मंगलवार को यातायात निरीक्षक हयात सिंह अधिकारी की अध्यक्षता में एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।