चम्पावत: चंपावत जिला मुख्यालय में न्याय के देवता गोलज्यु मंदिर में भव्य कलश यात्रा के साथ 7 दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा शुभारंभ
चंपावत में न्याय के देवता गोलज्यू मंदिर में भव्य कलश यात्रा के साथ-साथ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का सोमवार को शुभारंभ हो गया है। महिलाओं ने पारंपरिक परिधान में सज धज कर नागनाथ मंदिर से होते हुए बालेश्वर मंदिर व मुख्य बाजार होते हुए गोलज्यू मंदिर तक भव्य कलश यात्रा निकाली। इस दौरान मंदिर समिति के पदाधिकारी सहित अन्य लोगों ने कलश यात्रा में प्रतिभाग किया।