पोरसा: अस्पताल दूर होने से मरीज परेशान, कैंटीन और मिनी अस्पताल की मांग तेज
Porsa, Morena | Jun 27, 2026 अस्पताल दूर होने से मरीज परेशान, कैंटीन और मिनी अस्पताल की मांग तेज पोरसा। शासकीय अस्पताल को शहर से करीब 4 किलोमीटर दूर नई बिल्डिंग में स्थानांतरित किए जाने के बाद मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का दावा है कि पहले अस्पताल की ओपीडी 500 से 700 मरीज प्रतिदिन रहती थी, जो अब घटकर लगभग 200 से 300 तक पहुंच गई है।