नवगछिया: ट्रेन में यात्री पर हमला, ₹25 हजार की लूट
ट्रेन यात्रा के दौरान एक युवक के साथ लूटपाट और चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। कटिहार जिले के बक्कीपुर निवासी मदन कुमार यादव को अपराधियों ने गंभीर रूप से घायल कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, मदन कुमार यादव पंजाब के लुधियाना में मजदूरी कर अपने घर लौट रहे थे। सुबह करीब चार बजे वे बेगूसराय स्टेशन पर सामान लेने के लिए ट्रेन से नीचे उतरे।