पन्ना: सांसद खेल महोत्सव में 'खेला': खिलाड़ी ने जीता मेडल, कोच ने दबाया पैसा! एसपी से लगाई गुहार
Panna, Panna | Jan 14, 2026 "मैदान में पसीना बहाया खिलाड़ियों ने, पन्ना का नाम रोशन किया बेटियों ने... लेकिन जब इनाम की बारी आई, तो कोच साहब का 'ईमान' डोल गया! पन्ना से एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहाँ सांसद खेल महोत्सव की उपविजेता फुटबॉल टीम की खिलाड़ी निशा खातून अब पुरस्कार राशि के लिए दर-दर की ठोकरें खा रही हैं।