पन्ना: पन्ना-अमानगंज मार्ग पर तेज रफ्तार का कहर, दो ट्रालों की भिड़ंत में उड़े परखच्चे!
Panna, Panna | Jan 14, 2026 पन्ना-अमानगंज मार्ग पर आज बुधवार 14 जनवरी को दोपहर करीब 1 बजे उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब तेज रफ्तार के जुनून ने दो विशालकाय ट्रालों को आपस में भिड़ा दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रालों के अगले हिस्से के लोहे के परखच्चे कागज की तरह बिखर गए।