माडा: बंधौरा चौकी क्षेत्र में खेत से लौट रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा
जिले में हादसों का सिलसिला लगातार जारी है इन हादसों में आए दिन लोग अपनी जान गवा रहे हैं ऐसा ही ताजा मामला आज देखने को मिला जहां बंधौरा चौकी क्षेत्र अंतर्गत चौरा के कुड़िया नाला के पास खेत में काम कर घर वापस जा रहा ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पुल के पास पलट गया स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रैक्टर पलटने से चालक और उसके सहयोगी को गंभीर चोटे आई हैं