माडा: माडा के जंगल में दिखा बाघ, वीडियो हुआ वायरल; वन विभाग ने नहीं की पुष्टि
जिले के माडा वन परिक्षेत्र में बाघ देखा गया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर अब जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि माडा वन परिक्षेत्र अधिकारी ने इस बात की पुष्टि नहीं की है वन परिक्षेत्र माडा अधिकारी ने आज दिनांक 4 अगस्त 2025 को शाम 4 बजे बताया कि वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है फिलहाल इस वीडियो की पुष्टि नहीं की जा रही है .