उधवा: 33 केवी उधवा फीडर में लाईन मेंटेनेंस कार्य के कारण रविवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी
रविवार को 33 केवी उधवा फीडर में लाईन मेंटेनेंस कार्य को लेकर बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसकी जानकारी देते हुए विद्युत कनीय अभियंता चंदन कुमार ने रविवार की शाम करीब 7 बजे बताया कि मेंटेनेंस कार्य को लेकर 33 केवी उधवा फीडर में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।