केवटी रनवे: केवटी एनएच-105 फोरलेन निर्माण को मिलेगी रफ्तार, सांसद ने अधिकारियों को दिए शीघ्र काम शुरू करने के निर्देश
राष्ट्रीय राजमार्ग-105 के नवीनीकरण एवं फोरलेन निर्माण कार्य को जल्द शुरू कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को सांसद एवं लोकसभा में भाजपा के सचेतक डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने एनएच अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बलभद्रपुर, लहेरियासराय स्थित संसदीय कार्यालय में आयोजित बैठक में सांसद ने अधिकारियों को सभी तकनीकी एवं प्रशासनिक औपचारिकताएं शीघ्र पूरी कर निर्माण कार्य शुर