बैतूल नगर: एक कॉल और दर्दनाक हादसा: लेटर से गिरकर महिला का हाथ टूटा, बैतूल जिला चिकित्सालय में भर्ती
बैतूल जिले के आमला क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। अंबाड़ा निवासी 45 वर्षीय संगीता विश्वकर्मा गुरुवार शाम करीब 7 बजे अपने घर के लेंटर पर अपने पिता से फोन पर बात कर रही थीं। इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे लेटर से नीचे गिर गईं। हादसे में संगीता विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल हो गईं। गिरने से उनका एक हाथ टूट गया, जबकि शरीर के अन्य हिस