बरहेट थाना पुलिस ने शुक्रवार की रात्रि थाना क्षेत्र के बांसजोरी स्थित विद्यालय के पुराने जर्जर कमरा से एक 20 वर्षीय युवती की शव बरामद किया था जिसकी पहचान थाना क्षेत्र के अरगोड़ी बाड़ी टोला निवासी कहा मरांडी के रूप में की गई । पुलिस ने शुक्रवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए साहिबगंज भेज दिया । वहीं पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।