हरदोई: हरदोई में एटीएम ठगी का खतरनाक खेल, आवाज आई, पैसे नहीं निकले, नोट ग्लू से चिपके थे
Hardoi, Hardoi | Mar 29, 2026 हरदोई में एटीएम सुरक्षा की पोल अब पूरी तरह से खुलकर सामने आ गई है। पिहानी कस्बे के अवनेंद्र गुप्ता के साथ हुई घटना न सिर्फ डरावनी है,बल्कि हर एटीएम उपयोगकर्ता के लिए सख्त चेतावनी भी है।यह घटना दिखाती है कि आपकी मेहनत की कमाई कितनी आसानी से ठगों के जाल में फंस सकती है।