गिरिडीह: गिरिडीह में आजसू का कैंडल मार्च, विष्णुगढ़ हत्याकांड के दोषियों को फांसी की मांग
विष्णुगढ़ में हुई नाबालिग बच्ची की हत्या के विरोध में बुधवार को 6 बजे टावर चौक में गिरिडीह में आजसू पार्टी द्वारा कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की। कैंडल मार्च झंडा मैदान से शुरू होकर टावर चौक तक पहुंचा। मार्च में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और आम लोग शामिल हुए।