मारवाड़ जंक्शन: मारवाड़ जंक्शन राजकीय अस्पताल पर चिकित्सा सहयोगी आशाओं ने किया वृक्षारोपण, ली वृक्षारोपण की शपथ
राज्य सरकार के निर्देश एवं जिला कलेक्टर के आदेश से राजकीय अस्पताल परिसर पर चिकित्सा अधिकारी जीत कुमार गुर्जर के नेतृत्व में समस्त 48 ग्राम पंचायतो की चिकित्सा सहयोगी आशाओं ने वृक्षारोपण किया एवं अस्पताल परिसर पर 70 छायादार वृक्ष लगाकर वृक्षारोपण की शपथ ली, इस मौके पर समस्त चिकित्सा कार्मिक अधिकारी आशाएं मौजूद रही।