मारवाड़ जंक्शन: मारवाड़ जंक्शन राजकीय अस्पताल पर दो नए चिकित्सकों ने किया कार्यभार ग्रहण, नगरवासियों ने विधायक का जताया आभार
राजकीय अस्पताल मारवाड़ जंक्शन पर राज्य सरकार के निर्देश से खाली पड़े रिक्त पदों पर विधायक केसाराम चौधरी की अनुशंसा पर एक शिशु रोग विशेषज्ञ एवं एक वरिष्ठ चिकित्सक की नियुक्ति की गई, आज शिशु रोग विशेषज्ञ साबिर खान एवं वरिष्ठ विशिष्ट चिकित्सा का भरत कुमार ने पदभार ग्रहण किया ,नगर वासियों ने विधायक का आभार व्यक्त किया।