मारवाड़ जंक्शन: मारवाड़ जंक्शन के भिमालिया स्टेशन के निकट मालगाड़ी की चपेट में आने से युवती की मौत, पुलिस ने मौके पर शव लिया कब्जे में
भिमालिया रेलवे स्टेशन के निकट हनुमान मंदिर के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से एक युवती की दर्दनाक मौत हो गई, स्टेशन अधीक्षक की सूचना से सिटी थाना पुलिस मारवाड़ जंक्शन मौके पर पहुंची एवं शव को कब्जे में लेकर राजकीय अस्पताल मारवाड़ जंक्शन मोर्चरी में रखवाया पुलिस शव के शिनाख्त के प्रयास में जुटी है।