कटनी नगर: सॉइबर सुरक्षा को लेकर पुलिस का 2.0 सेफ क्लिक अभियान, कैल्ड्रिज सीमेंट फैक्ट्री में हुआ जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
सॉइबर क्राइम रोकने पुलिस द्वारा विशेष अभियान प्रारंभ किया गया है। इस अभियान को 2.0 सेफ क्लिक नाम दिया गया है। जिसके तहत स्कूल, कॉलेज सहित ग्रामीण अंचलों और जिले के नागरिको को सॉइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा। आज शनिवार दोपहर 1 बजे पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा सीएसपी नेहा पच्चीसिया माधव नगर कैल्ड्रिज फैक्ट्री पहुची जहा कर्मचारियो को जागरूक किया गया।