रजौन थाना क्षेत्र के नरीपा मोड़ के पास अज्ञात चोरों ने बीती रात पान-चाय की दुकानों का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया । रजौन बाजार निवासी जयप्रकाश साह के पुत्र संतोष ने बताया कि रविवार की देर शाम सभी दुकानदार दुकान बंद कर घर लौट गए थे । सोमवार की सुबह पहुंचे तो दुकान का ताला टूटा हुआ था और सामान गायब था।