चकिया: रसिया में वन महोत्सव पर रसिया रोपावनी में हरिशंकरी का वृक्षारोपण, विधायक कैलाश खरवार रहे मुख्य अतिथि
चकिया रेंज के रसिया में आज गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे वन महोत्सव के अवसर पर रसिया रोपावनी 2026 में हरिशंकरी का वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चकिया विधायक कैलाश खरवार रहे। इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य लोग और चकिया वन रेंज के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में पौधों के संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के संकल्प के साथ वन महोत्सव मनाया गया।