कैम्पियरगंज ब्लॉक मुख्यालय पर ग्राम विकास एवं ग्राम पंचायत अधिकारियों ने लगातार पांचवें दिन भी काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। यह विरोध ग्राम विकास व ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के आह्वान पर किया जा रहा है। संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि वे ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली और उन्हें सौंपे गए गैर-विभागीय कार्यों का विरोध कर रहे हैं।