टीकमगढ़: भाजपा सागर संभाग प्रभारी का टीकमगढ़ में प्रथम आगमन, तीनों विधानसभाओं की SIR बैठक संपन्न
भाजपा सागर संभाग प्रभारी गौरव रनदिबे व भाजपा जिलाध्यक्ष सरोज राजपूत ने टीकमगढ़ की विधानसभाओं में जाकर SIR की महत्वपूर्ण बैठक ली। भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने बताया कि भाजपा प्रदेश महामंत्री व सागर संभाग प्रभारी गौरव रनदिबे, जिला संगठन प्रभारी रविंद्र सिंह चौहान व भाजपा जिलाध्यक्ष सरोज राजपूत के मुख्य उपस्थिति में हुई।