पलासी: पलासी थाना क्षेत्र के कुजरी स्थित उमा देवी भारत गैस एजेंसी पर 15 दिनों के लंबे इंतजार के बाद मची अफरातफरी
Palasi, Araria | Mar 30, 2026 पलासी थाना क्षेत्र के कुजरी स्थित उमा देवी भारत गैस एजेंसी पर उस समय अफरातफरी मच गई, जब करीब 15 दिनों के लंबे इंतजार के बाद गैस सिलेंडर से लदी गाड़ी एजेंसी पहुंची। गैस आने की खबर मिलते ही आसपास के गांवों से सैकड़ों की संख्या में लोग एजेंसी परिसर में जुट गए। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि लोगों को लाइन में लगने के लिए भी काफी संघर्ष करना पड़ा। महिलाएं, बुजुर्ग और युव