शाहजहांपुर: कांट में 11 अप्रैल को सजेगा माता का भव्य दरबार, भूमि पूजन के साथ 25वें जागरण महोत्सव का होगा आगाज
कांट (शाहजहांपुर): मां दुर्गा जन कल्याण सेवा समिति के तत्वावधान में श्री राम लीला मैदान में आयोजित होने वाले 25वें जागरण महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। रविवार को समिति के अध्यक्ष राजीव कुमार शर्मा के नेतृत्व में भव्य भूमि पूजन संपन्न हुआ। शर्मा ने बताया कि 11 अप्रैल को होने वाले इस महोत्सव में लखनऊ के कारीगरों द्वारा 50 फुट ऊंचा भव्य पर्वत बनाया जाएगा