पलामू के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के ईटहे में पत्नी से झगड़ा करने के बाद युवक ने किया आत्महत्या कर ली। युवक ने फांसी लगाकर इहलीला समाप्त की। युवक की पहचान इसी गांव के रहने वाले एकलाख आलम पिता जसमून मियां के रूप में हुई है। युवक की डेडबॉडी पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच में रखी गयी है। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।