ब्यावरा: राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने सालरिया खेड़ी स्थित श्री कृष्ण मंदिर पर की पूजा अर्चना
Biaora, Rajgarh | Jun 11, 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार रात 11:00 बजे करीब राज्य मंत्री नारायण सिंह पंवार ने सालरिया खेड़ी के श्री कृष्ण मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की। इस दौरान वहां आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के कार्यक्रम में भी शामिल हुए। इस मौके पर उनके साथ अन्य भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।