करनाल: सेक्टर 16 में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने कहा- सरकार आने के बाद अग्नि वीर योजना को कूड़ेदान में डाल दिया जाएगा
Karnal, Karnal | May 16, 2024 सेक्टर 16 में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने कहा कांग्रेस सरकार आने के बाद अग्नि वीर योजना को कूड़ेदान में डाल दिया जाएगा। और जो मौजूदा सरकार द्वारा कौशल रोजगार निगम बनाया गया है उसको भंग कर दिया जाएगा । कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अंबेडकर भवन में एक जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे थे इस मौके पर कांग्रेस उपचुनाव में प्रत्याशी त्रिलोचन भी मौजूद रहे।