करनाल: गांव राहड़ा में घर में काम कर रही महिला को सांप ने काटा, स्नैकमैन ने प्राथमिक उपचार देकर बचाई जान
Karnal, Karnal | May 16, 2024 करनाल जिले के गांव राहड़ा में आज घर में काम करते समय महिला को सांप ने काट लिया। जिसकी सूचना स्नैकमैन सतीश को दी गई। सतीश ने मौके पर पहुंचकर प्राथमिक उपचार देकर महिला की जान बचाई है और घर के अंदर से सांप का रेस्क्यू किया है। उसके बाद परिवार के सदस्यों ने राहत की सांस ली। महिला को अस्पताल ले जाया गया। जहा उसका इलाज चल रहा है।