मनरेगा की जगह पर ‘वीबी-जी राम जी’ (VB–G RAM G) कानून लागू किए जाने के विरोध में कांग्रेस ने 45 दिवसीय मनरेगा बचाओ संग्राम रविवार को दोपहर 1 बजे शुरू किया। इसी क्रम में कांग्रेस के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने रविवार को नगर गुड़ी के सामने एकदिवसीय सांकेतिक भूख हड़ताल कर विरोध जताया। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी शामिल हुए।