गाण्डेय: गांडेय बरमसिया वन पंचायत अंतर्गत मड़वाटांड गांव में उर्दू भाषा के संरक्षण, प्रचार-प्रसार एवं विकास को लेकर एक बैठक
Gandey, Giridih | Jun 7, 2026
गांडेय प्रखंड क्षेत्र के बरमसिया वन पंचायत अंतर्गत मड़वाटांड गांव में रविवार शाम 4 बजे अंजुमन तरक़्क़ी उर्दू हिंद के बैनर तले उर्दू भाषा के संरक्षण, प्रचार-प्रसार एवं विकास को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि उर्दू देश की साझा संस्कृति और गंगा-जमुनी तहज़ीब की पहचान है।