कप्तानगंज: कप्तानगंज नगर गौशाला में बड़ा खुलासा, अध्यक्ष की निजी गायें सरकारी खर्च पर पाली जाने का आरोप, नगर में बना चर्चा का विषय
कुशीनगर के कप्तानगंज नगर पंचायत की गौशाला से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि नगर पंचायत अध्यक्ष सुशीला खेतान की दो निजी गायें सरकारी खर्च पर गौशाला में रखी गई थीं, जिनमें से एक साहीवाल नस्ल की गाय रोज 8–9 लीटर दूध देती है। यह दूध चेयरमैन के घर भेजे जाने की बात भी सामने आई है। जबकि नगर में छुट्टा पशुओं के आतंक से नगरवासियों की मुश्किलें बढ़ रहीं है