सहारनपुर में अपराध और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सहारनपुर पुलिस ने मंगलवार को जिलेभर में सघन नाकाबंदी अभियान चलाया। एसएसपी के निर्देशन में दोपहर 3 बजे तक नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ अन्तरजनपदीय व अंतर्राज्यीय सीमाओं पर बैरियर लगाकर सघन चेकिंग की गई।