कान्हाचट्टी: कादे गांव में 23 मई से मां भगवती देवी वैष्णवी महायज्ञ, पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता होंगे मुख्य अतिथि
प्रखंड के कैंडीनगर पंचायत स्थित कादे गांव में मां भगवती देवी के द्वितीय स्थापना दिवस पर 23 से 27 मई तक पांच दिवसीय मां भगवती देवी वैष्णवी महायज्ञ का आयोजन होगा। तैयारियां जोरों पर हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता शामिल होंगे। उनके आगमन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। यज्ञ समिति अध्यक्ष सोहन साहू ने बताया कि