फुलवरिया: पैक्स अध्यक्ष जटाशंकर सिंह के निधन से शोक, अंतिम संस्कार में उमड़ी भीड़
फुलवरिया पंचायत के पैक्स अध्यक्ष जटाशंकर सिंह का निधन बीते कल शनिवार को हो गया। उनके निधन के खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन की खबर मिलते ही लोग शोक संवेदनाएं प्रकट करने दरवाजे पर पहुंचने लगे। राजनीति के जानकार जटाशंकर सिंह के निधन से लोग अभी भी स्तब्ध है। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को कर दिया गया। जिसमें काफी लोग शामिल हुए।