बालाघाट: प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह ने किया बालाघाट से गर्रा के मध्य वैनगंगा नदी समीप राजा भोज ओव्हर ब्रिज का लोकार्पण
मध्यप्रदेश शासन के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह शनिवार को एक दिवसीय प्रवास पर बालाघाट पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बालाघाट-वारासिवनी मुख्य मार्ग पर वैनगंगा नदी पुल के समीप निर्मित राजा भोज रोड ओव्हर ब्रिज (आरओबी) का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से इस मार्ग पर आवागमन में लोगों को होने वाली परेशानी अब समाप्त