खालवा: सुबह धूप, रात में बूंदाबांदी, अगले 4 दिन तक ऐसा ही रहेगा मौसम ,खालवा क्षेत्र में हुई हल्की बूंदाबांदी
शहर सहित जिले में प्री-मानसून गतिविधियों के कारण उमस और धूल भरी आंधी का दौर जारी है। शनिवार को मौसम के अलग-अलग रंग नजर आए। शाम को पंधाना और खालवा क्षेत्र में हुई हल्की बूंदाबांदी ने हवा में नमी बढ़ा दी। शहर में शाम को गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी भी हुई। इससे मौसम में ठंडक घुल गई। जानकारी रविवार शाम 4 बजे की है