बहराइच: पुलिस लाइन स्थित अर्दली रूम का अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने किया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बहराइच कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत स्थित पुलिस लाइन परिसर में स्थित अर्दली रूम व शस्त्रागार आदि का अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डा. पवित्र मोहन त्रिपाठी ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौजूद पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने परिसर की साफ सफाई का जायजा लेकर बेहतर साफ सफाई के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।