ललितपुर: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ललितपुर लाया गया, बाइक सवार दोनों युवकों की हुई मौत
नेशनल हाईवे 44 स्थित बांसी चौकी क्षेत्र में तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने दो बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी जिससे कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए , गंभीर घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज ललितपुर में लाया गया यहां पर चिकित्सीय परीक्षण में डॉक्टर ने एक बाइक सवार को मृत घोषित कर दिया तो दूसरे की इलाज के दौरान मौत हो गई।