मेदिनीनगर (डालटनगंज): पलामू में 3 फरवरी से मैट्रिक-इंटर की परीक्षा, 81002 परीक्षार्थी होंगे शामिल, 109 केंद्र बने
झारखंड अधिविद्य परिषद, रांची द्वारा वार्षिक माध्यमिक परीक्षा एवं वार्षिक इंटरमीडिएट परीक्षा, 2026 3 से 23 फरवरी तक होगी। पलामू में माध्यमिक परीक्षा में 42 हजार 989 एवं इंटरमीडिएट कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकायों की परीक्षा में 38 हजार 013 परीक्षार्थी शामिल होंगे। दोनों परीक्षाओं में 81 हजार 002 परीक्षार्थी भाग लेंगे।