डीएम पुलकित गर्ग ने आज शनिवार की सुबह 11 बजे कर्वी के धनुष चौराहा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र मे अपनी बेटी सिया का नामांकन कराया है।उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र मे छोटे बच्चों के लिए शिक्षा,खेल,व देखभाल की समुचित व्यवस्था उपलब्ध है। उन्होंने लोगों से कहा कि कर सरकार की योजनाओं पर भरोसा करें,और अपने बच्चों का नामांकन सरकारी विद्यालय,आंगनवाड़ी केंद्रो मे कराएं।