झांसी: झांसी स्टेशन से खाती बाबा क्षेत्र की तरफ भी होगा प्रवेश द्वार, 2 किलोमीटर का चक्कर लगाने से बच सकेंगे लोग
Jhansi, Jhansi | Jun 4, 2025 झांसी के वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन के पुनर्विकास में रेलवे ने पश्चिम क्षेत्र में रहने वाली बड़ी आबादी का ख्याल रखा है। लंबे समय से ये मांग थी कि स्टेशन का एक प्रवेश द्वार खाती बाबा क्षेत्र की ओर भी हो। इसे रेलवे ने मानते हुए स्टेशन के नक्शे में शामिल कर लिया है। लेकर डीआरएम ने भी मुहर लगा दी है। यहां दूसरा द्वार होने से हजारों लोगों को सुविधा मिल जाएगी।