झांसी: झांसी पहुंचे कैबिनेट मंत्री ने कहा- मछुआ समाज का समुचित विकास प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है
Jhansi, Jhansi | Jun 4, 2025 मंत्री, मत्स्य विभाग, उ.प्र सरकार डाॅ. संजय कुमार निषाद के मुख्य आतिथ्य में मत्स्य उत्पादन बढ़ाने हेतु मण्डलीय गोष्ठी पं. दीनदयाल सभागार में बुधवार को आयोजित की गयी। इस दौरान मंत्री सहित अन्य अतिथियों द्वारा प्रदेश सरकार की नीतियों, उपलब्धियों एवं योजनाओं पर आधारित परिसर में मत्स्य विभाग के माध्यम से लगायी गयी प्रदर्शनी का निरीक्षण किया।