झांसी: झांसी मंडल द्वारा 'प्लास्टिक प्रदूषण समाप्त करें' थीम पर चलाया जा रहा अभियान
Jhansi, Jhansi | Jun 4, 2025 मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में झांसी मंडल में 5 जून 2025 विश्व पर्यावरण दिवस पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस वर्ष की थीम "एंड प्लास्टिक पॉल्यूशन" (प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करें) निर्धारित की गई है। इस अभियान के अंतर्गत वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन सहित ग्वालियर, मुरैना, डबरा में कार्यक्रम आयोजित किए गए।