कोटा: श्री सिद्ध बाबा आश्रम बेलगहना में धूमधाम से हुआ रूद्राभिषेक
Kota, Bilaspur | Aug 8, 2025 कटनी रेल मार्ग पर स्थित सिद्ध बाबा अद्वैत परमहंस आश्रम बेलगहना में श्रावण पूर्णिमा के अवसर पर रुद्राभिषेक कार्यक्रम काआयोजन हुआ।परम पूज्य श्री श्री 108 श्री शिवानंद महाराज जी के सानिध्य में श्रद्धालुओं ने भगवान पारदेश्वर शिवलिंग का 1008बेलपत्रों से पूजन किया। वैदिक मंत्र उच्चारण, रुद्रीपाठ,गौरा गौरी नृत्य,राम नाम संकीर्तन एवं राउत नाच प्रस्तुतियां दी गई।