बेतिया: ग्रामीण कार्य विभाग के सहायक अभियंता ने जारी किया अपना बयान
ग्रामीण कार्य विभाग बेतिया प्रमंडल के सहायक अभियंता संजय कुमार ने बताया कि वर्तमान में बिहार सरकार के द्वारा एक नई योजना की शुरुआत की गई है, पंचवर्षीय अनुरक्षण अवधि से बाहर हुए पथों को पुनः निर्माण करना, इसका नाम है मुख्यमंत्री सुदृढ़ीकरण एवं प्रबंधन कार्यक्रम योजना, इस योजना के तहत 5 वर्ष की अनुरक्षण अवधि जिन पथों का पूर्ण हो चुका है उन्हें लिया जाता है।