मुरैना नगर: मुरैना पुलिस लाईन बनी जीवनरक्षा का प्रशिक्षण केंद्र, सिंहस्थ-2028 से पहले पुलिसकर्मियों ने सीखी सीपीआर की अहम तकनीक।
सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत मुरैना पुलिस लाइन के कंट्रोल रूम सभागार में स्वास्थ्य परामर्श व सीपीआर प्रशिक्षण शिविर आयोजित हुआ। पहल परिवार के सहयोग से हुए कार्यक्रम में 66 से अधिक पुलिसकर्मियों ने भाग लिया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने हृदयाघात, दुर्घटना और आपात स्थिति में सीपीआर का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। पुलिसकर्मियों ने तकनीक का अभ्यास भी किया। सफल रहे।