रामनगर: सुंदर नगर मजरे बतनेरा गांव में अज्ञात कारणों से एक घर में लगी आग, गृहस्थी का सामान जलकर हुआ राख
सुंदर नगर मजरे बतनेरा गांव में सोमवार /मंगलवार की रात एक घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई।जिससे हजार रुपए का सामान जलकर राख हो गया।मनोहर लाल के घर में लगी इस आग से अनाज कपड़े सहित अन्य सामान जल गया है। मनोहर लाल ने आज मंगलवार की सुबह 10:00 बताया की राजस्व विभाग को और स्थानीय प्रशासन को सूचना दी गई है।