शाहपुरा: कला दिवस पर बालिकाओं ने चित्रों के माध्यम से जागरूकता का संदेश दिया
शाहपुरा। पी.एम. श्री वीर माता माणिक कंवर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय शाहपुरा में संचिना कला संस्थान की ओर से कला दिवस के अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय जल बचाओ, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ एवं पर्यावरण प्रदूषण रखा गया, जिसमें बालिकाओं ने आकर्षक चित्रों के माध्यम से समाज को जागरूकता का संदेश दिया।