सलूम्बर: सलूम्बर जिला जिला कलेक्टर के निर्देश में संयुक्त टीम ने की सलूम्बर एवं झल्लारा मे अवैध बजरी पर त्वरित कार्रवाही वाहन जब्
अवैध खनन और बजरी पर कार्यवाही निरंतर जारी है। खान/पुलिस / राजस्व विभाग द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाया जा रहा है।गठित दल द्वारा निरक्षण के दौरान आज सलूम्बर मे ईसरवास मे खनिज सोपस्टोन का एक ट्रेलर एवं तहसील झल्लारा मे खनिज मेसेनरी स्टोन से ओवलोड एक डम्पर अवैध निर्गमन करते हुए पाए जाने पर जब्त किए गए। यह जानकारी सहायक खनि अभियन्ता सलुम्बर दी।