गंजबासौदा प्रवास के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार दोपहर 12 बजे ग्यारसपुर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने ग्रामों की समस्याओं से मंत्री को अवगत कराया। मंत्री ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना और समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया।